देश की खबरें | ‘इंडिया’ गठबंधन को लेकर चिदंबरम के बयान पर भाजपा ने कहा: कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के संबंध में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी के ‘करीबी सहयोगी’ भी जानते हैं कि पार्टी का कोई भविष्य नहीं है।

नयी दिल्ली, 16 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के संबंध में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी के ‘करीबी सहयोगी’ भी जानते हैं कि पार्टी का कोई भविष्य नहीं है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम ने ‘इंडिया’ गठबंधन को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए बृहस्पतिवार को कहा था कि वह आश्वस्त नहीं हैं कि यह विपक्षी गठबंधन अब भी पूरी तरह एकजुट है।

चिदंबरम के बयान को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि भविष्य में विपक्ष एकजुट नहीं रहेगा। भाजपा बहुत मजबूत संगठन है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी के करीबी सहयोगी भी जानते हैं कि कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है।’’

चिदंबरम ने सलमान खुर्शीद और मृत्युंजय सिंह यादव की किताब ‘‘कंटेस्टिंग डेमोक्रेटिक डेफिसिट’’ के विमोचन के मौके पर कहा, ‘‘भविष्य (इंडिया गठबंधन का) उतना उज्ज्वल नहीं है, जैसा मृत्युंजय सिंह यादव ने कहा। उन्हें लगता है कि गठबंधन अब भी बरकरार है, लेकिन इसे लेकर मैं आश्वस्त नहीं हूं। केवल सलमान (खुर्शीद) इस पर जवाब दे सकते हैं क्योंकि वह ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए बातचीत करने वाली टीम का हिस्सा थे।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘अगर गठबंधन पूरी तरह से कायम है, तो मुझे बहुत खुशी होगी। लेकिन ऐसा लगता है कि यह कमजोर पड़ गया है।’’

उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि गठबंधन ‘अब भी कायम रह सकता है, अब भी समय है’।

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री के अनुसार, ‘इंडिया’ गठबंधन एक ऐसे ‘बहुत मजबूत तंत्र’ के खिलाफ लड़ रहा है, जिससे सभी मोर्चों पर लड़ा जाना चाहिए।

गत वर्ष लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से मुकाबले के लिए विपक्षी दलों ने ‘इंडियन नेशनल डवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) बनाया था।

वैभव मनीषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड