देश की खबरें | तमिलनाडु में ओमनीबस और ट्रैक्टर की टक्कर में एक मासूम समेत पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के कावेरीपट्टिनम में बृहस्पतिवार को एक ओमनीबस और ट्रैक्टर की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और सात घायल हो गये। मृतकों में तीन महीने की एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

कृष्णागिरी (तमिलनाडु), 23 फरवरी तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के कावेरीपट्टिनम में बृहस्पतिवार को एक ओमनीबस और ट्रैक्टर की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और सात घायल हो गये। मृतकों में तीन महीने की एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस घटना पर शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की और हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की।

स्टालिन ने मुख्यमंत्री जन राहत कोष से सहायता राशि दिये जाने की घोषणा करते हुए कहा, "लोगों के निधन का दुखद समाचार सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने घायलों के विशेष उपचार का आदेश दिया है।’’

इससे पहले, पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर पर करीब 12 लोग सवार थे, जिनमें से अधिकतर श्रमिक थे। उन्होंने बताया कि इसी ट्रैक्टर पर एक मासूम बच्ची भी सवार थी। ये सभी लोग पड़ोसी आंध्र प्रदेश के एक गांव की ओर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि जैसे ही वाहन कावेरीपट्टिनम के निकट एर्राहाली पहुंचा, बेंगलुरु जा रही एक ओमनीबस ने उसे टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में मासूम बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि सात अन्य घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कावेरीपट्टिनम पुलिस ने मामले में ओमनीबस के चालक को हिरासत में लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\