खेल की खबरें | मुंबई के मुख्य कोच बने रहेंगे ओंकार साल्वी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओंकार साल्वी मुंबई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे जबकि संजय पाटिल को भी चयन समिति का प्रमुख बरकरार रखा गया है ।

मुंबई, दो जुलाई ओंकार साल्वी मुंबई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे जबकि संजय पाटिल को भी चयन समिति का प्रमुख बरकरार रखा गया है ।

मुंबई क्रिकेट संघ ने बुधवार को इसकी घोषणा की ।

साल्वी 2023 . 24 में मुंबई के कोच बने थे और उसी सत्र में टीम ने रणजी खिताब जीता । वह अगले सत्र में 42 बार की चैम्पियन टीम को सेमीफाइनल तक ले गए ।

मुंबई ने 2024 . 25 में 27 साल बाद ईरानी कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट जीता ।

साल्वी आईपीएल चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के गेंदबाजी कोच भी हैं ।

संजय पाटिल की अध्यक्षता वाली चयन समिति में रवि ठाकेर, जितेंद्र ठाकरे, विक्रांत येल्लीगति और दीपक जाधव होंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now