विदेश की खबरें | ओमीक्रोन: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच संबंधी नियम कड़े करने पर विचार कर रहा है अमेरिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र (सीडीसी) ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि वह एक नए नियम पर विचार कर रहा है, जिसके तहत अमेरिका आने वाले सभी हवाई यात्रियों को विमान में सवार होने से एक दिन पहले कोविड-19 संबंधी जांच करानी होगी। टीकाकरण करा चुके लोग उड़ान से अधिकतम तीन दिन पहले की गई जांच की रिपोर्ट दिखा सकते हैं।

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र (सीडीसी) ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि वह एक नए नियम पर विचार कर रहा है, जिसके तहत अमेरिका आने वाले सभी हवाई यात्रियों को विमान में सवार होने से एक दिन पहले कोविड-19 संबंधी जांच करानी होगी। टीकाकरण करा चुके लोग उड़ान से अधिकतम तीन दिन पहले की गई जांच की रिपोर्ट दिखा सकते हैं।

एजेंसी ने कहा, ‘‘ ओमीक्रोन के बारे में अधिक जानकारी हासिल होने के कारण सीडीसी यात्रा के लिए वर्तमान वैश्विक परीक्षण आदेश को संशोधित करने के लिए काम कर रहा है। नए आदेशानुसार अमेरिका आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को उड़ान भरने से एक दिन पहले जांच करानी होगी।’’

प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सर्दियों के मौसम में कोविड-19 वैश्विक महामारी को नियंत्रित करने की राष्ट्र की योजनाओं के संबंध में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति जो बाइडन के भाषण से पहले, सटीक परीक्षण नियमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें कुछ बदलाव भी किए जा सकते हैं।

सीडीसी के निदेशक डॉक्टर रोचेल वालेंस्की ने मंगलवार को कहा, ‘‘ सीडीसी मूल्यांकन कर रहा है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा को यथासंभव सुरक्षित कैसे बनाया जाए, जिसमें उड़ान भरने से पहले परीक्षण, आगमन के बाद परीक्षण और पृथक-वास व्यवस्था पर गौर किया जा रहा है।’’

नाम उजागर नही करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि आगमन के बाद जांच और स्वयं पृथक-वास में रहने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है।

सीडीसी ने अभी विदेश से अमेरिका आने वाले यात्रियों को तीन से पांच दिन बाद जांच कराने और जिन लोगों ने टीके नहीं लगवाए हैं, उन्हें पृथक-वास में रहने का सुझाव दिया है। हालांकि, ये वैकल्पिक है और ऐसा करने वालों की दर काफी कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\