देश की खबरें | दिल्ली के अधिकतर नमूनों में ओमीक्रोन का उप-स्वरूप मिला, मामले बढ़ने का हो सकता है कारण : सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में अप्रैल के पहले पखवाड़े में जिन नमूनों का जीनोम अनुक्रमण किया गया उनमें से अधिकतर में ओमीक्रोन का उप-स्वरूप बीए.2.12 सामने आया है और शहर में कोविड-19 के मामलों में हालिया बढ़ोतरी के पीछे यह एक वजह हो सकता है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल दिल्ली में अप्रैल के पहले पखवाड़े में जिन नमूनों का जीनोम अनुक्रमण किया गया उनमें से अधिकतर में ओमीक्रोन का उप-स्वरूप बीए.2.12 सामने आया है और शहर में कोविड-19 के मामलों में हालिया बढ़ोतरी के पीछे यह एक वजह हो सकता है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

हालांकि भारतीय सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स संघ (इनसाकॉग) के एक सूत्र ने दावा किया कि ओमीक्रोन के स्वरूप से व्युत्पन्न बीए.2.12.1 भी दिल्ली के कुछ नमूनों में पाया गया है जिसे अमेरिका में मामलों में हालिया वृद्धि की वजह बताया जा रहा है।

लेकिन अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि दिल्ली के कुछ नमूनों में यह पाया गया है।

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘नये उप-स्वरूप बीए.2.12 (52 प्रतिशत नमूनों में) और बीए.2.10 (11 प्रतिशत नमूनों में) उच्च संक्रमण दिखा रहे हैं और दिल्ली में हाल में लिये गये कुल नमूनों में से 60 प्रतिशत से अधिक में ये पाये गये हैं।’’

दिल्ली में इस महीने पहले पखवाड़े में 300 से अधिक नमूनों का जीनोम अनुक्रमण किया गया।

अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा के पड़ोसी जिलों में भी जिन नमूनों का जीनोम अनुक्रमण किया गया है, उनमें भी वायरस के लगभग ये ही उप-स्वरूप मिले हैं।

दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 1,009 मामले सामने आये जो एक दिन पहले आए मामलों से 60 प्रतिशत अधिक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\