देश की खबरें | ओमीक्रोन जनित प्रतिरोधक क्षमता कोरोना वायरस के डेल्टा प्रकार के खिलाफ असरदार: अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित व्यक्ति में प्रभावी प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाती है, जो ना केवल ओमीक्रोन बल्कि डेल्टा समेत वायरस के अन्य प्रकारों को भी बेअसर कर सकती है। यह बात आईसीएमआर की ओर से किए गए एक अध्ययन में कही गई है।

नयी दिल्ली, 26 जनवरी कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित व्यक्ति में प्रभावी प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाती है, जो ना केवल ओमीक्रोन बल्कि डेल्टा समेत वायरस के अन्य प्रकारों को भी बेअसर कर सकती है। यह बात आईसीएमआर की ओर से किए गए एक अध्ययन में कही गई है।

अध्ययन रिपोर्ट में बताया गया है कि ओमीक्रोन जनित प्रतिरोधक क्षमता वायरस के डेल्टा प्रकार को बेअसर कर सकती है। इससे डेल्टा से दोबारा संक्रमित होने की आशंका बहुत कम हो जाती है। इससे संक्रमण फैलाने के लिहाज से डेल्टा का प्रभुत्व खत्म हो जाएगा। हालांकि रिपोर्ट में ओमीक्रोन को लक्ष्य करके टीका बनाने पर जोर दिया गया है।

यह अध्ययन कुल 39 लोगों पर किया गया जिनमें से 25 लोगों ने एस्ट्राजेनेका के कोरोनारोधी टीके की दोनों खुराक ली थी, जबकि आठ लोगों ने फाइजर के टीके की दोनों खुराक ली थी और छह ने कोई कोरोना रोधी टीका नहीं लगवाया था। इसके अलावा 39 में से 28 लोग यूएई, अफ्रीकी देशों, मध्य एशिया, अमेरिका और ब्रिटेन से लौटे थे, जबकि 11 लोग उच्च जोखिम युक्त संपर्क में थे। ये सभी लोग ओमीक्रोन से संक्रमित थे। अध्ययन में मूल कोरोना वायरस से दोबारा संक्रमण पर आईजीजी एंटीबॉडी और न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडी (एनएबी) प्रतिक्रिया का अध्ययन किया गया।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘हमने अध्ययन में पाया कि ओमीक्रोन से संक्रमित लोगों में पर्याप्त प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो गई, यह न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडी ओमीक्रोन और डेल्टा समेत कोरोना के अन्य प्रकार को न्यूट्रलाइज कर सकती हैं। ’’ हालांकि यह अध्ययन सीमित है। इसका कारण टीकारहित समूह में प्रतिभागियों की संख्या बहुत कम होना और संक्रमण के बाद की अवधि का छोटा होना है। यह टीकारहित लोगों में ओमीक्रोन के खिलाफ कम प्रतिरोधक क्षमता का एक कारण हो सकता है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमअर) द्वारा किए गए इस अध्ययन में प्रज्ञा डी यादव, गजानन एन सपकाल, रिमा आर सहाय और प्रिया अब्राहम शामिल हैं। इसे बायो-आरxiv प्रीप्रिंट सर्वर पर 26 जनवरी को जारी किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड