Omicron Variant: मुंबई में 95 फीसदी नमूनों में हुई कोरोना के ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि

मुंबई में जीनोम अनुक्रमण के लिए हाल में एकत्र किये गए नमूनों में से लगभग 95 प्रतिशत नमूनों में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि हुई है. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits File)

मुंबई, 15 फरवरी : मुंबई में जीनोम अनुक्रमण के लिए हाल में एकत्र किये गए नमूनों में से लगभग 95 प्रतिशत नमूनों में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि हुई है. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी. कोरोना के ओमीक्रोन स्वरूप के कारण दिसंबर 2021 के अंत में देश में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर शुरू हो गई थी और अब इसका असर महाराष्ट्र की राजधानी में कम हो रहा है.

संक्रमण के नये मामलों में कमी आने के बावजूद बीएमसी ने सोमवार को एक विज्ञप्ति जारी कर लोगों से कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है. मुंबई में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 192 नये मामले सामने आए थे जो 13 दिसंबर 2021 के बाद सामने आए दैनिक मामलों की सबसे कम संख्या है. यह भी पढ़ें : COVID-19 Update: भारत में कोविड-19 के 34,113 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या पांच लाख से कम

बीएमसी ने जीनोम अनुक्रमण के नौंवे दौर के नतीजों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि कुल 190 नमूनों का जीनोम अनुक्रमण किया गया, जिसमें से (94.74 प्रतिशत) 180 नमूनों में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि हुई है. शेष नमूनों में कोरोना के डेल्टा और अन्य स्वरूपों की पुष्टि हुई है. इससे पहले दिसंबर के अंत में 280 नमूनों का जीनोम अनुक्रमण किया गया था, जिसमें से 248 नमूनों में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े