देश की खबरें | उमर ने प्रशासन व पुलिस पर डीडीसी चुनाव नतीजों के बाद खरीद-फरोख्त में मदद देने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) नेता उमर अब्दुल्ला ने डीडीसी चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद जम्मू-कश्मीर में प्रशासन और पुलिस पर खरीद-फरोख्त और दलबदल में मदद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने शुक्रवार को यह भी आरोप लगाया कि कुछ दल अपनी संख्या बढ़ाने के लिए धन, बाहुबल और सरकारी जोर-ज़बरदस्ती का इस्तेमाल कर रहे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 25 दिसंबर नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) नेता उमर अब्दुल्ला ने डीडीसी चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद जम्मू-कश्मीर में प्रशासन और पुलिस पर खरीद-फरोख्त और दलबदल में मदद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने शुक्रवार को यह भी आरोप लगाया कि कुछ दल अपनी संख्या बढ़ाने के लिए धन, बाहुबल और सरकारी जोर-ज़बरदस्ती का इस्तेमाल कर रहे हैं।

उमर की टिप्पणी के पहले, पूर्व वित्त मंत्री अल्ताफ बुखारी की अगुवाई वाली जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में इमाम साहिब-1 से जिला विकास परिषद (डीडीसी) सदस्य यासमीन जान के अपने दल में शामिल होने की घोषणा की थी।

यासमीन जान ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) से चुनाव लड़ा था।

उमर ने ट्वीट किया, ‘‘यह स्पष्ट करता है कि शोपियां जिले में क्यों हमारे नेताओं को पुलिस द्वारा ‘ एहतियाती हिरसत’ के तहत रखा जा रहा है। जम्मू कश्मीर पुलिस और प्रशासन खरीद-फरोख्त और दलबदल में मदद कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि जिस महिला नेता को भाजपा की ‘बी-टीम’ में शामिल होने की बात की गयी है, वह नेकां से चुनाव जीती हैं।

नेकां उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन के लिए ‘पक्षपातपूर्ण राजनीति’ करना शर्मनाक है।

उमर ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “सत्ता पक्ष और उनकी कठपुतलियों के साथ फायदे की खातिर पक्षपातपूर्ण राजनीति करने के लिए इस प्रशासन को शर्म आनी चाहिए। ये पार्टियां सीटें नहीं जीत सकीं, इसलिए अब वे संख्या बढ़ाने के लिए धन, बाहुबल, धमकी और सरकारी दबाव का इस्तेमाल कर रही हैं...।’’

उल्लेखनीय है कि डीडीसी चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े