देश की खबरें | ओम बिरला ने जन प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्र में थैलेसीमिया रोकथाम कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को संसद से लेकर पंचायत स्तर तक सभी जन प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में थैलेसीमिया की पहचान एवं रोकथाम के लिए कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की।

नयी दिल्ली, नौ मई लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को संसद से लेकर पंचायत स्तर तक सभी जन प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में थैलेसीमिया की पहचान एवं रोकथाम के लिए कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की।

विश्व थैलेसीमिया दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी के सर गंगाराम अस्पताल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और सामूहिक प्रयासों से लोगों तक थैलेसीमिया की जानकारी पहुंचा कर इस गंभीर बीमारी के रोकथाम के प्रयास किए जाने चाहिए।

उन्होंने आम जनमानस के बीच थैलेसीमिया के बारे में जागरूकता की कमी होने का उल्लेख किया।

लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, बिरला ने कहा कि संसद से लेकर पंचायत तक हर स्तर पर जन प्रतिनिधियों को थैलेसीमिया की रोकथाम के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि सामूहिक इच्छा शक्ति और जन आंदोलन के माध्यम से थैलेसीमिया की चुनौती से निपटा जा सकता है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वैज्ञानिक शोध से हर रोज नई जानकारियां मिलती हैं तथा बीमारी की पहचान होने से समय रहते इलाज आरंभ किया जा सकता है।

बिरला ने कहा कि जन प्रतिनिधियों, अस्पतालों और आम लोगों को समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर जांच शिविर स्थापित कर थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी के रोकथाम और इलाज के प्रयास करने चाहिए।

इस कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\