खेल की खबरें | ओलंपिक टेटे: मनिका प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की अनुभवी खिलाड़ी मनिका बत्रा ने ओलंपिक टेबल टेनिस स्पर्धा के अंतिम 32 मैच में फ्रांस की 12वीं वरीय प्रीथिका पवाडे को सीधे गेमों मे शिकस्त दी।

पेरिस, 29 जुलाई भारत की अनुभवी खिलाड़ी मनिका बत्रा ने ओलंपिक टेबल टेनिस स्पर्धा के अंतिम 32 मैच में फ्रांस की 12वीं वरीय प्रीथिका पवाडे को सीधे गेमों मे शिकस्त दी।

राष्ट्रमंडल खेलों की चैम्पियन और 18वीं वरीय मनिका ने 37 मिनट तक चले मुकाबले में 11-9, 11-6, 11-9, 11-7 से जीत दर्ज की। वह ओलंपिक टेबल टेनिस के अंतिम-16 में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी।

मनिका को पहले गेम में बायें हाथ की खिलाड़ी के खिलाफ सामंजस्य बिठाने में परेशानी हुई और यह काफी करीबी मुकाबला रहा। मनिका ने अखिरी तीन अंक अपने नाम कर इसे 11-9 से जीता।

दूसरे गेम की शुरुआत में भी मुकाबला काफी करीबी था लेकिन 6-6 की बराबरी के बाद मनिका ने प्रीथिका को कोई मौका नहीं दिया और 11-6 से वह जीत गयी।

भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे गेम की लय तीसरे गेम में जारी रखते हुए पांच अंक की बढ़त बनायी लेकिन प्रीथिका ने लगातार चार अंक हासिल कर स्कोर को 9-10 कर दिया। प्रीथिका दबाव में गेंद को नेट पर खेल गयी और मनिका ने 11-9 से इस गेम को जीत लिया।

मनिका ने चौके गेम में 6-2 की बढ़त के साथ अच्छी शुरुआत को 10-4 में बदल कर छह मैच प्वाइंट हासिल किये।

प्रीथिका तीन मैच प्वाइंट बचाने में सफल रही लेकिन मनिका ने चौथे अंक को भुनाकर मैच अपने नाम किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड