देश की खबरें | क्रोएशिया और इटली भेजी जाएंगी भारतीय निशानेबाजों की ओलंपिक किट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिये भारतीय निशानेबाजी दल की किट शुक्रवार की रात को कूरियर से क्रोएशिया के जगरेब और इटली भेजी जाएगी।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिये भारतीय निशानेबाजी दल की किट शुक्रवार की रात को कूरियर से क्रोएशिया के जगरेब और इटली भेजी जाएगी।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने यह किट भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के पास पहुंचा दी है।

इस किट में छोटे, मध्यम और बड़े आकार के बैग, ट्रैक सूट और अभ्यास का सामान शामिल है। अभी केवल बड़े आकार के बैग ही निशानेबाजों के पास भेजे जा रहे हैं। बाकी सामान भारत से सीधे तोक्यो भेजा जाएगा।

एनआरएआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘ये पूरी टीम के लिये एक जैसे हैं। अभी केवल बड़े बैग भेजे जा रहे हैं। जहां तक निशानेबाजों का उद्घाटन समारोह में भाग लेने का सवाल है तो अभी कुछ तय नहीं है लेकिन हो सकता है कि उनमें से कुछ इसमें भाग न लें क्योंकि अगले दिन उनकी स्पर्धाएं हैं। ’’

ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले 13 राइफल और पिस्टल निशानेबाज जगरेब में अभ्यास कर रहे हैं और वे 16 जुलाई को क्रोएशिया की राजधानी से ही तोक्यो के लिये रवाना होंगे।

स्कीट निशानेबाज अंगद वीर सिंह बाजवा और मैराज अहमद खान इटली में अभ्यास कर रहे हैं और वे भी इटली में अपने अभ्यास स्थल से 16 जुलाई को ही तोक्यो के लिये रवाना होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, मार्कस स्टोइनिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\