देश की खबरें | लोनाटो विश्व कप के लिए ओलंपियन रायजा और नरुका की भारतीय टीम में वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय निशानेबाजी महासंघ की चयन समिति ने इटली के लोनाटो में होने वाले आगामी शॉटगन आईएसएसएफ विश्व कप के लिए टीम का चयन किया जिसमें पेरिस ओलंपियन रायजा ढिल्लों और अनंतजीत सिंह नरुका की राष्ट्रीय सीनियर टीम में वापसी हुई है।

नयी दिल्ली, 30 मई भारतीय निशानेबाजी महासंघ की चयन समिति ने इटली के लोनाटो में होने वाले आगामी शॉटगन आईएसएसएफ विश्व कप के लिए टीम का चयन किया जिसमें पेरिस ओलंपियन रायजा ढिल्लों और अनंतजीत सिंह नरुका की राष्ट्रीय सीनियर टीम में वापसी हुई है।

यह साल का चौथा विश्व कप है जो चार से 14 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। रायजा ने पिछले हफ्ते सुहल में जूनियर विश्व कप में रजत पदक जीता था।

रायजा ने कहा, ‘‘फिलहाल मेरी नजरें जुलाई में होने वाले लोनाटो विश्व कप पर लगी हैं और मुझे उम्मीद है कि मैं इटली में शानदार प्रदर्शन करूंगी। ’’

इस महीने की शुरुआत में तीसरे निकोसिया शॉटगन विश्व कप में भारत ने नयी ओलंपिक ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा में अपना पहला पदक कांस्य के रूप में जीता था जिसमें भाग लेने वाले निशानेबाजों में से केवल अनुभवी मैराज अहमद खान ने पुरुष स्कीट में और माहेश्वरी चौहान महिला स्कीट में अपना स्थान बरकरार रखा है।

अनुभवी जोरावर सिंह संधू के अलावा 2018 जकार्ता एशियाड के रजत पदक विजेता लक्ष्य श्योराण की पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा में वापसी हुई है।

भारत की सबसे सफल अंतरराष्ट्रीय महिला स्कीट निशानेबाज गनीमत सेखों भी निकोसिया विश्व कप से चूकने के बाद निशाना साधेगी।

ट्रैप मिश्रित टीम की जिम्मेदारी नीरू ढांडा, लक्ष्य श्योराण, प्रीति रजक और जोरावर के कंधों पर होगी।

टीम के अन्य सदस्य प्रगति दुबे (महिला ट्रैप), जसविंदर सिंह (पुरुष ट्रैप) और भवतेग सिंह गिल (पुरुष स्कीट) हैं।

भारतीय टीम इस प्रकार है :

स्कीट पुरुष: अनंतजीत सिंह नरूका, मैराज अहमद खान, भवतेग सिंह गिल

स्कीट महिला: रायजा ढिल्लों, गनीमत सेखों, माहेश्वरी चौहान

ट्रैप पुरुष: लक्ष्य श्योराण, जोरावर सिंह संधू, जसविंदर सिंह

ट्रैप महिला: नीरू ढांडा, प्रगति दुबे, प्रीति रजक।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू