विदेश की खबरें | पाकिस्तान में टीकाकरण के लिए वृद्धों का पंजीकरण शुरू हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने सोमवार को 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों का कोरोना वायरस का टीका लगाने के लिए पंजीकरण शुरू किया। पाकिस्तान में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 5,64,077 हो गई।

इस्लामाबाद, 15 फरवरी पाकिस्तान ने सोमवार को 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों का कोरोना वायरस का टीका लगाने के लिए पंजीकरण शुरू किया। पाकिस्तान में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 5,64,077 हो गई।

योजना मंत्री एवं कोरोना-रोधी राष्ट्रीय कमान एंड संचालन केंद्र (एनसीओसी) के प्रमुख असद उमर ने कहा कि पंजीकृत बुजुर्गों का टीकाकरण अगले महीने शुरू होगा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह घोषणा करते हुए खुशी हुई कि कोविड-19 टीका लगवाने के लिए 65 और उससे अधिक आयु के नागरिकों का पंजीकरण अब खुल गया है। बस अपना सीएनआईसी (कम्प्यूटरीकृत राष्ट्रीय पहचान पत्र) नंबर लिखें और 1166 पर संदेश भेजें। इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण मार्च में शुरू होगा।’’

देश में कोविड-19 के खिलाफ कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का टीकाकरण 2 फरवरी को शुरू हुआ। यह टीकाकरण चीन द्वारा पाकिस्तान को सिनोपार्म की 500,000 खुराक मिलने के एक दिन बाद शुरू किया गया था।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,048 नए मामले सामने आए, जबकि 26 रोगियों की मृत्यु हो गई। इससे पाकिस्तान में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 12,333 हो गई। पाकिस्तान में कुल 525,997 लोग ठीक हुए हैं।

प्राधिकारियों ने पिछले 24 घंटे में 32,019 जांच की गई। वहीं पाकिस्तान में संक्रमित होने की दर 3.27 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट