देश की खबरें | कुशासन के पुराने खिलाड़ियों ने हाथ मिला लिए हैं: प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिपुरा में कांग्रेस-मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) गठबंधन पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि कुशासन के पुराने खिलाड़ियों ने हाथ मिला लिए हैं।

आमबासा (त्रिपुरा), 11 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिपुरा में कांग्रेस-मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) गठबंधन पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि कुशासन के पुराने खिलाड़ियों ने हाथ मिला लिए हैं।

मोदी ने क्षेत्रीय पार्टी टिपरा मोथा पर परोक्ष हमला करते हुए दावा किया कि कई अन्य दल भी परोक्ष रूप से विपक्षी गठबंधन की मदद कर रहे हैं, लेकिन उन्हें दिया गया हर वोट त्रिपुरा को कई साल पीछे ले जाएगा।

उन्होंने धलाई जिले के आमबासा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कुशासन के पुराने खिलाड़ियों ने हाथ मिला लिए हैं, कुछ अन्य दल भी परोक्ष रूप से उनकी मदद कर रहे हैं--उनका नाम या नारा चाहे जो भी हो, उन्हें दिया गया हर वोट त्रिपुरा को पीछे ले जाएगा।’’

मोदी ने आरोप लगाया कि वाम और कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने जनजातीय लोगों के बीच विभाजन पैदा किया, जबकि भाजपा ने ‘ब्रू’ जनजाति सहित अन्य समुदायों की समस्याओं को सुलझाने के लिए काम किया।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा देश भर में जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए काम कर रही है।’’

मोदी ने लोगों से पूर्वोत्तर राज्य के विकास को जारी रखने के लिए ‘डबल इंजन’ की सरकार को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस और वाम की दोधारी तलवार से सावधान रहें, वे लोगों को लाभ पहुंचाने वाली सभी योजनाओं को रोकना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और वाम केवल लोगों को धोखा देना जानते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को उनके वर्षों के कुशासन का खामियाजा भुगतना पड़ा है।

मोदी ने कहा, ‘‘माकपा के कार्यकर्ता पुलिस थानों को नियंत्रित किया करते थे, जबकि भाजपा ने राज्य में कानून का शासन स्थापित किया।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने त्रिपुरा को भय के माहौल और ‘चंदे’ की संस्कृति से मुक्त कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘आपके वोट वामपंथियों को सत्ता से दूर रखेंगे और त्रिपुरा में ‘डबल इंजन’ की सरकार की निरंतरता सुनिश्चित करेंगे।’’

मोदी ने राज्य के विकास के लिए अपनी सरकार द्वारा की गई पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति से त्रिपुरा की अर्थव्यवस्था को व्यापक लाभ होगा और यह राज्य जल्द ही दक्षिण पूर्व एशिया का प्रवेश द्वार बन जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित कई राज्यों में जानें आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड