जरुरी जानकारी | ओला इलेक्ट्रिक का घाटा मार्च तिमाही में बढ़कर 870 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इलेक्ट्रिक दोपहिया विनिर्माता ओला इलेक्ट्रिक को वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में 870 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ।

नयी दिल्ली, 29 मई इलेक्ट्रिक दोपहिया विनिर्माता ओला इलेक्ट्रिक को वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में 870 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजों की सूचना दी। एक साल पहले की समान अवधि में उसे 416 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

आलोच्य अवधि में कंपनी की परिचालन आय घटकर 611 करोड़ रुपये रह गई जो जनवरी-मार्च, 2024 तिमाही के 1,598 करोड़ रुपये की तुलना में एक बड़ी गिरावट है।

ओला इलेक्ट्रिक का समूचे वित्त वर्ष (2024-25) में शुद्ध घाटा बढ़कर 2,276 करोड़ रुपये हो गया जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में इसका घाटा 1,584 करोड़ रुपये था।

पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की परिचालन आय घटकर 4,514 करोड़ रुपये रह गई जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह 5,010 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में उसका सकल मार्जिन सालाना आधार पर 38 प्रतिशत बढ़ गया।

ओला इलेक्ट्रिक ने बयान में उम्मीद जताई कि वह चालू वित्त वर्ष में लाभ कमाने की स्थिति में आ जाएगी।

कंपनी ने कहा, "टिकाऊ लाभप्रदता की तरफ कदम बढ़ाने के साथ चालू वित्त वर्ष (2025-26) में हमारा ध्यान आमदनी और परिचालन लाभ को बढ़ाने पर होगा।"

इसके साथ ही, कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में उसने इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में अग्रणी भूमिका बनाए रखी। इस दौरान उसने 3,59,221 वाहनों की बिक्री की जबकि 2023-24 में यह आंकड़ा 3,29,549 इकाई था।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट