जरुरी जानकारी | अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर कारखाने को डिजिटल रूप दे रही ओला, एबीबी के साथ की भागीदारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऐप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी ओला ने तमिलनाडु में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर कारखाने में रोबोटिक्स और स्वचालन तकनीक के उपयोग के लिये वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी एबीबी के साथ भागीदारी की है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी ऐप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी ओला ने तमिलनाडु में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर कारखाने में रोबोटिक्स और स्वचालन तकनीक के उपयोग के लिये वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी एबीबी के साथ भागीदारी की है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

ओला इस कारखाने में इलेक्ट्रिक स्कूटर विनिर्माण करेगी और आने वाले महीनों में इसके चालू होने की उम्मीद है।

बयान के अनुसार ओला पेंटिंग और वेल्डिंग प्रक्रिया समेत अपने कारखाने की प्रमुख विनिर्माण प्रक्रियाओं में एबीबी के स्वचालन प्रौद्योगिकी का उपयोग करेगी। साथ ही इसमें एबीबी के रोबोट का भी बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाएगा।

कंपनी के अनुसार, ‘‘ओला ने तमिलनाडु में अपने स्कूटर कारखाने में रोबोटिक्स और स्वचालन तकनीक के उपयोग के लिये वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी एबीबी के साथ भागीदारी की है।’’

ओला के कृत्रिम मेधा (एआई) तकनीकी से युक्त इस कारखाने में एबीबी के रोबोट को डिजिटल तरीके से जोड़ा जाएगा ताकि इसके प्रदर्शन, उत्पादकता और उत्पाद की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सके।

समझौते की जानकारी देते हुए ओला के चेयरमैन और समूह सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) भाविश अग्रवाल ने बयान में कहा, ‘‘हमें रोबोटिक्स, मशीन स्वचालन और डिजिटल सेवाओं में वैश्विक कंपनी एबीबी के साथ भागीदार के रूप में जुड़ने की खुशी है। इन रोबोट व समाधानों को हमारे स्कूटर कारखाने में तैनात किया जायेगा।’’

उन्होंने, ‘‘...हम ऐसी वैश्विक विशेषज्ञता ला रहे हैं और साझेदारियां कर रहे हैं जिससे हमें रिकॉर्ड गति से कारखाने में कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी और आने वाले महीनों में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों को पेश कर सकेंगे।''

उल्लेखनीय है कि पिछले साल दिसंबर में ओला ने तमिलनाडु में 2,400 करोड़ रुपये के निवेश से इलेक्ट्रिक स्कूटर विनिर्माण कारखाना लगाने को लेकर राज्य सरकार के साथ समझौते की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\