जरुरी जानकारी | कम आपूर्ति और मांग बढ़ने से सरसों, सोयाबीन की अगुवाई में तेल तिलहन कीमतों में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में सामान्य कारोबार के बीच मंडियों में कम आवक और मांग बढ़ने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सरसों, सोयाबीन सहित विभिन्न खाद्य तेल कीमतों में सुधार का रुख रहा। मूंगफली, सीपीओ एवं पामोलीन दिल्ली, तिल जैसी तेल कीमतें पूर्वस्तर पर ही बंद हुई।

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल विदेशी बाजारों में सामान्य कारोबार के बीच मंडियों में कम आवक और मांग बढ़ने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सरसों, सोयाबीन सहित विभिन्न खाद्य तेल कीमतों में सुधार का रुख रहा। मूंगफली, सीपीओ एवं पामोलीन दिल्ली, तिल जैसी तेल कीमतें पूर्वस्तर पर ही बंद हुई।

तेल उद्योग के जानकारों के अनुसार, किसान मंडियों में सरसों की कम ऊपज ला रहे हैं जबकि सस्ता होने और लॉकडाऊन के दौरान तेल सरसों की मांग भी बनी हुई है क्योंकि इन दिनों सरसों मिलावट से मुक्त है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सरकार को सूरजमुखी की बिजाई को भरपूर समर्थन देकर इसका उत्पादन बढ़ाने पर जोर देना चाहिये जिसकी कुछ राज्यों में बुवाई होने वाली है।

उन्होंने कहा कि सरसों, मक्का, सोयाबीन, सूरजमुखी के तेल रहित खल (डीओसी) की स्थानीय के साथ साथ निर्यात मांग भी है जिसका असर इनके तेल-तिलहनों के भाव में देखने को मिला।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,100 - 7,200 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 6,560 - 6,605 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 16,000 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,545 - 2,605 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,235 -2,315 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,415 - 2,445 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,200 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,350 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,020 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,100 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,800 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,000 रुपये।

पामोलिन कांडला 13,000 (बिना जीएसटी के)

सोयाबीन दाना 7,600 - 7,700 रुपये: सोयाबीन लूज 7,400 - 7,500 रुपये

मक्का खल 3,800 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\