जरुरी जानकारी | विदेशों में तेजी के रुख के बीच तेल तिलहन कीमतों में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के रुख और कोरोना महामारी के बीच वैश्विक स्तर पर हल्के तेलों की मांग बढ़ने से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों तेल, सोयाबीन तेल तिलहन, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन जैसे लगभग सभी तेल तिलहनों के भाव तेजी दर्शाते बंद हुए।

नयी दिल्ली, तीन मई विदेशी बाजारों में तेजी के रुख और कोरोना महामारी के बीच वैश्विक स्तर पर हल्के तेलों की मांग बढ़ने से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों तेल, सोयाबीन तेल तिलहन, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन जैसे लगभग सभी तेल तिलहनों के भाव तेजी दर्शाते बंद हुए।

तेल उद्योग के जानकारों ने बताया कि मलेशिया एक्सचेंज में 4 - 4.5 प्रतिशत की तेजी रही जबकि शिकागो एक्सचेंज में चार प्रतिशत की तेजी रही। इस वैश्विक तेजी के बीच विदेशों में हल्के तेलों की मांग बढ़ी है और घरेलू तेल तिलहन कीमतों पर भी इसका अनुकूल असर देखने को मिल रहा है।

सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन की तेल रहित खल (डीओसी) की स्थानीय और निर्यात मांग के बढ़ने से सोयाबीन दाना की भारी मांग है। महाराष्ट्र की लातूर मंडी में जहां हर दिन लगभग 25,000 बोरी की आवक थी वह घटकर 8-10 हजार बोरी रह गई है।

मलेशिया एक्सचेंज में तेजी और आयात शुल्क मूल्य बढ़ने से सीपीओ और पामोलीन तेल की कीमतों में भी सुधार दिखा। जबकि सामान्य कारोबार के बीच मूंगफली तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। मांग बढ़ने से बिनौला में भी सुधार आया।

बाकी तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,985 - 7,035 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 6,385 - 6,430 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,600 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,495 - 2,555 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,140 -2,220 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,320 - 2,350 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,000 - 18,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,450 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,050 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,150 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,370 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,660 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,250 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 13,200 (बिना जीएसटी के)

सोयाबीन दाना 7,450 - 7,500 रुपये: सोयाबीन लूज 7,300 - 7,350 रुपये

मक्का खल 3,800 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\