जरुरी जानकारी | शिकागो एक्सचेंज की तेजी से तेल तिलहन कीमतें सुधरी, पंजाब में कपास बुवाई का रकबा घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शिकागो एक्सचेंज में लगभग पौने तीन प्रतिशत की तेजी आने से शुक्रवार को देश की मंडियों में अधिकांश तेल तिलहन मजबूत बंद हुए।

नयी दिल्ली, सात जून शिकागो एक्सचेंज में लगभग पौने तीन प्रतिशत की तेजी आने से शुक्रवार को देश की मंडियों में अधिकांश तेल तिलहन मजबूत बंद हुए।

ऊंचे दाम पर कारोबार कमजोर रहने से मूंगफली तेल-तिलहन अपरिवर्तित रहे जबकि सरसों एवं सोयाबीन तेल तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल तथा बिनौला तेल के दाम मजबूत बंद हुए।

मलेशिया एक्सचेंज भी अपराह्न साढ़े तीन बजे मजबूती के साथ बंद हुआ। जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में बृहस्पतिवार रात आई तेजी के बाद शुक्रवार को मामूली घट-बढ़ की स्थिति रही।

बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकॉगो एक्सचेंज की मजबूती के अलावा किसानों द्वारा नीचे भाव में सरसों और सोयाबीन की बिकवाली नहीं करने से भी तेल तिलहनों के दाम मजबूत बंद हुए।

सूत्रों के मुताबिक, पंजाब में कपास खेती के रकबे में ऐतिहासिक गिरावट की सूचना है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कपास की खेती पिछले साल एक लाख 79 हजार हेक्टेयर में की गई थी जबकि इस साल यहां 96,614 हेक्टेयर में ही कपास की खेती की गई है। सूत्रों ने कहा कि कपास के लिए यह बहुत गंभीर स्थिति का सूचक है।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 6,000-6,060 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,125-6,400 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 14,650 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,220-2,520 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 11,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,885-1,985 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,885-2,010 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,900 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 8,875 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 10,175 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 10,025 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 9,025 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,740-4,760 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,540-4,660 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,075 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी