विदेश की खबरें | स्वेज की खाड़ी में तेल निकालने वाला जहाज पलटा, चालक दल के चार सदस्यों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि तेल निकालने वाला जहाज मंगलवार शाम को लाल सागर के उत्तर पश्चिमी भाग और एक अहम समुद्री मार्ग स्वेज की खाड़ी के अफ्रीकी हिस्से से सटे रास घरेब शहर के पास पलट गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि तेल निकालने वाला जहाज मंगलवार शाम को लाल सागर के उत्तर पश्चिमी भाग और एक अहम समुद्री मार्ग स्वेज की खाड़ी के अफ्रीकी हिस्से से सटे रास घरेब शहर के पास पलट गया।

लाल सागर प्रांत के गवर्नर अमर हनाफी ने कहा कि जहाज पलटने के वक्त उसमें 30 कर्मचारी सवार थे।

उन्होंने बताया कि बचाव दलों ने चार शव बरामद किए और 22 अन्य को बचाया, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि मिस्र की नौसेना के जहाज खोज और बचाव अभियान में शामिल हो गए हैं। चालक दल के लापता चार सदस्यों की तलाश में रात भर तलाश अभियान चलाया गया।

मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि घटना गैबेल एल-जीत नामक क्षेत्र में हुई, जो स्वेज नहर के दक्षिण में लगभग 300 किलोमीटर (186 मील) की दूरी पर स्थित मिस्र का एक प्रमुख तेल उत्पादन स्थल है।

इस घटना के कारण नहर से गुजरने वाले जहाजों को कोई परेशानी नहीं हुई। स्वेज नहर स्वेज की खाड़ी को भूमध्य सागर से जोड़ती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now