विदेश की खबरें | ओहियो के रिपब्लिकन सांसद ने जांच आयोग के पूछताछ के अनुरोध को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वाशिंगटन, 10 जनवरी (एपी) अमेरिका के ओहियो से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद एवं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कांग्रेस में करीबी सहयोगी रहे जिम जॉर्डन ने पिछले साल छह जनवरी को हुए कैपिटल (अमेरिकी संसद परिसर) दंगे की जांच कर रही सदन की समिति द्वारा पूछताछ के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है।

वाशिंगटन, 10 जनवरी (एपी) अमेरिका के ओहियो से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद एवं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कांग्रेस में करीबी सहयोगी रहे जिम जॉर्डन ने पिछले साल छह जनवरी को हुए कैपिटल (अमेरिकी संसद परिसर) दंगे की जांच कर रही सदन की समिति द्वारा पूछताछ के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है।

समिति के अध्यक्ष बेनी थॉम्पसन, डी-मिस को लिखे एक पत्र में, जॉर्डन ने कहा, "अमेरिकी लोग डेमोक्रेट की लगातार जांच और पक्षपातपूर्ण पड़ताल से थक चुके हैं।"

उन्होंने कहा कि पूछताछ अनुरोध "प्रतिनिधि सभा के समक्ष लंबित किसी विशेष मामले पर एक सहयोगी के निर्णय के आधार की जांच करने के लिए एक अभूतपूर्व एवं अनुचित मांग जैसा है।" साथ ही कहा, "यह अनुरोध किसी भी वैध जांच की सीमा से बाहर है, मूल संवैधानिक सिद्धांतों का उल्लंघन करता है और विधायी मानदंडों को और नष्ट करने का काम करेगा। ”

थॉम्पसन ने पिछले महीने जॉर्डन को एक पत्र में कहा था कि समिति चाहती है कि वह छह जनवरी को ट्रंप के साथ अपनी बातचीत और 2020 के चुनाव के परिणाम को चुनौती देने के ट्रंप के प्रयासों के बारे में जानकारी प्रदान करें।

एपी

नेहा प्रशांत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड