देश की खबरें | दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में दो साल बाद ‘ऑफलाइन’ कक्षाएं पुनः शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दो साल से ज्यादा समय के बाद शुक्रवार को स्कूलों में ‘ऑफलाइन’ कक्षाएं फिर से शुरू हुईं। इस दौरान बच्चों के माता-पिता की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली।

नयी दिल्ली, एक अप्रैल दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दो साल से ज्यादा समय के बाद शुक्रवार को स्कूलों में ‘ऑफलाइन’ कक्षाएं फिर से शुरू हुईं। इस दौरान बच्चों के माता-पिता की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली।

दिल्ली के 120 से ज्यादा निजी स्कूलों की सदस्यता वाले संगठन ‘नेशनल प्रोग्रेसिव स्कूल कॉन्फ्रेंस’ (एनपीएससी) की अध्यक्ष सुधा आचार्य ने कहा कि छात्र इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “दो साल के बाद स्कूल पुनः खुल रहे हैं और छात्र स्कूल वापस जाने के लिए उत्साहित हैं।” आचार्य, दिल्ली के द्वारका स्थित आईटीएल पब्लिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका हैं। उनके स्कूल में शिक्षकों ने बच्चों के लिए विशेष प्रार्थना आयोजित की।

आचार्य ने कहा, “शिक्षकों ने छात्रों के लिए विशेष प्रदर्शन की तैयारी करवाई और आज लग रहा है जैसे कोई त्यौहार है। कल हमने 12वीं कक्षा के छात्रों का विदाई समारोह किया और वे बहुत खुश थे। पूर्वाह्न 11 बजे, हम प्रधानमंत्री के कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा में शामिल हुए।”

नोएडा एक्सटेंशन के श्रीराम ग्लोबल स्कूल में पांचवीं कक्षा के एक छात्र की माता रश्मि दीक्षित ने कहा, “मेरा बेटा पहले नागपुर में पढ़ता था और आज उसका यहां नए स्कूल में पहला दिन है। वह पिछले एक साल से इस स्कूल की ऑनलाइन कक्षा कर रहा था। वह अपने दोस्तों से मिलेगा। छात्र ऑनलाइन कक्षाएं कर रहे थे लेकिन यह उनके लिए अच्छा होगा क्योंकि वे नियमित रूप से स्कूल जाएंगे।”

कोविड महामारी को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में मार्च 2020 में स्कूल बंद कर दिए गए थे। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोले गए और मिलेजुले तरीके से ऑनलाइन तथा ऑफलाइन कक्षाएं चालू की गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\