देश की खबरें | लोगों की शिकायतों का जल्द और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को यह महसूस होना चाहिए कि सरकार उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील है।

गोरखपुर (उप्र), 21 मई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को यह महसूस होना चाहिए कि सरकार उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील है।

मुख्यमंत्री ने ये निर्देश यहां गोरखनाथ मंदिर स्थित दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित ‘‘जनता दर्शन’’ के दौरान करीब 400 लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान जारी किए।

आदित्यनाथ ने लोगों से यह भी कहा, ‘‘घबराएं नहीं क्योंकि सरकार उनकी है और उनके लिए ही है। हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहने और उनके सभी मुद्दों को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनकी समस्याओं पर गौर करने और उनकी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषजनक निवारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

परिवारों के बीच संपत्ति विवाद के मामलों में मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार के दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर कानून के अनुसार विवाद का समाधान किया जाए।

उन्होंने किसी की जमीन पर जबरन कब्जा करने वाले माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि पैसे के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इलाज में होने वाले खर्च का आकलन तेजी से करें और सरकार को जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं ताकि सरकार जल्द से जल्द राशि जारी कर सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\