देश की खबरें | असम, मिजोरम के अधिकारियों ने रक्षा एजेंसी के साथ उग्रवाद रोधी स्कूल विस्तार पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम और मिजोरम के अधिकारियों ने ‘काउंटर इंसर्जेंसी एंड जंगल वारफेयर (सीआईजेडब्ल्यू) स्कूल’ के विस्तार पर एक रक्षा एजेंसी के साथ चर्चा की। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गयी।

सिलचर (असम), नौ जुलाई असम और मिजोरम के अधिकारियों ने ‘काउंटर इंसर्जेंसी एंड जंगल वारफेयर (सीआईजेडब्ल्यू) स्कूल’ के विस्तार पर एक रक्षा एजेंसी के साथ चर्चा की। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गयी।

बयान में कहा गया है कि यह पहल सीमा विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने की दिशा में एक शुरुआत है, साथ ही इससे विकास को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे देश की रक्षा तैयारियां मजबूत होंगी।

सीआईजेडब्ल्यू स्कूल मिजोरम के कोलासिब जिले के वैरेंगते में स्थित है, जो असम की सीमा के करीब है।

यह एक प्रशिक्षण संस्थान है जो अपरंपरागत युद्ध, विशेष रूप से उग्रवाद-विरोधी और गुरिल्ला युद्ध में विशेषज्ञता रखता है।

असम के कछार जिले और मिजोरम के कोलासिब के राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां रक्षा संपदा कार्यालय, गुवाहाटी और सीआईजेडब्ल्यू स्कूल के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

रक्षा संपदा कार्यालय रक्षा संपदा महानिदेशालय का एक हिस्सा है, जो भारत में रक्षा भूमि और छावनियों का प्रबंधन करता है।

यह बैठक राष्ट्रीय महत्व के संस्थान सीआईजेडब्ल्यू स्कूल के विस्तार के लिए आवश्यक स्थल की संयुक्त पहचान और सर्वेक्षण के लिए स्पष्ट मार्ग निर्धारित करने के लिए बुलाई गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी