विदेश की खबरें | समुद्र के नीचे से गुजर रही रूसी गैस पाइपलाइन में रिसाव की वजहों का पता लगा रहे अधिकारी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पाइपलाइन में यह समस्या ऐसे समय आई है जब पोलैंड और यूरोप को रूसी गैस आपूर्ति से अलग करने के लिए तैयार पाइपलाइन का उद्घाटन होना है।

अधिकारियों ने बताया कि रिसाव से ऊर्जा आपूर्ति को खतरा नहीं है क्योंकि रूस इस पाइपलाइन के जरिये गैस की आपूर्ति नहीं कर रहा है। विशेषज्ञों ने कहा है कि पर्यावरण पर इसका सीमित प्रभाव होगा।

डेनमार्क के अधिकारियों ने सोमवार को घोषणा की कि नॉर्ड स्ट्रीम-2 पाइपलाइन में रिसाव का पता चला है जिसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने बाद में बताया कि नॉर्ड स्ट्रीम-1 पाइपलाइन के गैस दबाव में भी उल्लेखनीय कमी आई है जिससे हाल तक जर्मनी को गैस की आपूर्ति की जा रही थी।

स्वीडन के समुद्र प्रशासन ने मंगलवार को बताया कि उसके क्षेत्र से गुजर रहे नॉर्ड स्ट्रीम-1 में दो स्थानों पर रिसाव का पता चला है। डेनमार्क के अधिकारियों ने भी रिसाव की पुष्टि की है।

डेनमार्क के समुद्री मामलों के अधिकारियों ने पोतों को चेतावनी दी है और रिसाव वाले क्षेत्र में आवाजाही रोक दी है ताकि नौका या पोत इस क्षेत्र से न गुजर सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)