विदेश की खबरें | जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने मिसाइल परीक्षण के लिए उत्तर कोरिया की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तीनों देशों के अधिकारियों ने उत्तर कोरिया के साथ संवाद की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने पिछले सप्ताह उत्तर कोरिया के आईसीबीएम परीक्षण के बाद जापान के मध्य कारुइजावा शहर में बृहस्पतिवार को मुलाकात की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

तीनों देशों के अधिकारियों ने उत्तर कोरिया के साथ संवाद की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने पिछले सप्ताह उत्तर कोरिया के आईसीबीएम परीक्षण के बाद जापान के मध्य कारुइजावा शहर में बृहस्पतिवार को मुलाकात की।

उत्तर कोरिया के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि सुंग किम ने कहा कि उनका देश उस अमेरिकी सैनिक के बारे में सूचनाएं जुटाने के लिए ‘कड़ी मेहनत कर रहा है’, जो इस महीने की शुरुआत में सीमा पार कर उत्तर कोरिया भाग गया था।

किम ने कहा कि अमेरिका उसकी सुरक्षा और स्वदेश वापसी सुनिश्चित कर रहा है।

ट्रैविस किंग (23) ने सियोल में पिछले साल अक्टूबर में एक अज्ञात व्यक्ति पर हमला करने और एक पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचाने के मामले में दक्षिण कोरियाई जेल में लगभग दो महीने की सजा काट ली थी। किंग को 10 जुलाई को रिहा कर दिया गया था और उसे सोमवार को टेक्सास के फोर्ट ब्लिस में अपने घर जाना था, जहां उसे अतिरिक्त सैन्य कार्रवाई और सेवा से बर्खास्तगी का सामना करना पड़ सकता था।

वह टेक्सास जाने के बजाय पर्यटकों के एक समूह के साथ मंगलवार सुबह दक्षिण और उत्तर कोरिया को विभाजित करने वाले असैन्यीकृत क्षेत्र की यात्रा पर निकला तथा उत्तर कोरियाई सीमा में घुस गया।

जापान के विशेष प्रतिनिधि ताकिहीरो फुनाकोशी ने कहा कि जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा उत्तर कोरिया द्वारा जापानी नागरिकों के अपहरण के दशकों पुरान मसले को हल करने के लिए ‘बिना किसी पूर्व शर्त के’ उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से मुलाकात करना चाहते हैं।

कोरियाई प्रायद्वीप में शांति एवं सुरक्षा मामलों के लिए दक्षिण कोरिया के विशेष प्रतिनिधि किम गुन ने कहा कि तीनों अधिकारियों ने उत्तर कोरिया को परमाणु निरस्त्रीकरण के रास्ते पर वापस लाने तथा चीन की सकारात्मक भूमिका को बढ़ावा देने के लिए करीबी संवाद को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की और उत्तर कोरिया के साथ संवाद करने का साझा इरादा जताया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\