देश की खबरें | नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' की रिलीज की आधिकारिक घोषणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'रामायण' 2026 और 2027 में दिवाली के त्योहार पर दो भागों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह नवंबर नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'रामायण' 2026 और 2027 में दिवाली के त्योहार पर दो भागों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्राइम फोकस स्टूडियोज के नमित मल्होत्रा ​​इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें कथित तौर पर रणबीर कपूर (एनिमल), साई पल्लवी (प्रेमम) और यश (केजीएफ फ्रैंचाइजी) मुख्य भूमिका में हैं।

निर्माताओं द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि यह भारत की सबसे प्रिय कहानियों में से एक को बेजोड़ पैमाने पर शानदार तरीके से जीवंत करेगी।

मल्होत्रा ​​ने सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर एक पोस्ट में 'रामायण' की आधिकारिक घोषणा के बारे में जानकारी साझा की।

निर्माता ने फिल्म के पहले पोस्टर के साथ लिखा, "हमारे साथ जुड़ें और महानतम गाथा को गर्व और श्रद्धा के साथ जीवंत करने का अपना सपना पूरा करें... भाग एक दिवाली 2026 में और भाग दो दिवाली 2027 में। हमारे पूरे रामायण परिवार की ओर से।"

'दंगल' और 'छिछोरे' जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए मशहूर तिवारी ने 'इंस्टाग्राम' पर भी इसकी घोषणा की।

उन्होंने नमित मल्होत्रा को टैग करते हुए लिखा, "कृतज्ञता से भरे हृदय और हमारी रामायण, हमारी संस्कृति और हमारे इतिहास को दुनिया के साथ साझा करने के सपने के साथ हम आपका प्यार और आशीर्वाद चाहते हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी