विभिन्न प्रदेशों में फंसे मप्र के लोगों को वापस लाने के लिए अधिकारी नियुक्त

इन अधिकारियों को अलग-अलग राज्यों का दायित्व सौंपा गया है तथा संबंधित राज्य में फंसे प्रदेश के लोगों की वापसी की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

जमात

भोपाल, एक मई देशभर में लॉकडाउन के कारण विभिन्न राज्यों में रुके मध्य प्रदेश के श्रमिकों और विद्यार्थियों सहित अन्य लोगों को वापस लाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने सात वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

इन अधिकारियों को अलग-अलग राज्यों का दायित्व सौंपा गया है तथा संबंधित राज्य में फंसे प्रदेश के लोगों की वापसी की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

अधिकारिक तौर पर शुक्रवार को यहां बताया गया कि लॉकडाउन के कारण मध्य प्रदेश के अनेक नागरिक, श्रमिक, विद्यार्थी, दर्शनार्थी एवं अन्य लोग विभिन्न राज्यों में रुके हुए हैं। इसी प्रकार अन्य प्रदेशों के नागरिक मध्य प्रदेश में रुके हुए हैं। वे सब अपने-अपने प्रदेश एवं घर जाने को इच्छुक हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इस तरह के व्यक्तियों के आवागमन की अनुमति कुछ शर्तों के साथ प्रदान की गई है। इस कार्य के लिये राज्यों से समन्वय कर विभिन्न प्रदेशों में फँसे लोगों का आवागमन सुगम एवं सुचारू रूप से पूरा करने का दायित्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों को सौंपा गया है।

अपर मुख्य सचिव और प्रभारी राज्य नियंत्रण कक्ष आई.सी.पी. केशरी ने बताया कि ये अधिकारी प्रदेश के समन्वय अधिकारियों, राज्य-स्तरीय नियंत्रण कक्ष भोपाल एवं मध्य प्रदेश के जिला प्रशासन के साथ आवश्यक समन्वय कर फंसे हुए लोगों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करेंगे।

सभी नोडल अधिकारी प्रतिदिन किये गये कार्य के संबंध में प्रतिवेदन राज्य-स्तरीय नियंत्रण कक्ष में प्रमुख सचिव संजय दुबे को उपलब्ध कराएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी