देश की खबरें | महाराष्ट्र में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में अधिकारी ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के धुले जिले में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में एक पुलिस इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 16 नवंबर महाराष्ट्र के धुले जिले में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में एक पुलिस इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मृतक प्रवीण विश्वनाथ कदम ने घटना से पहले मंगलवार को कथित तौर पर एक पत्र छोड़ा जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी इस कार्रवाई के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए।

एक अधिकारी ने कहा, “पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में 21 नवंबर को एक दीक्षांत समारोह का आयोजन होना है। कदम ने मंगलवार दोपहर को कार्यक्रम की तैयारी में हिस्सा लिया था।”

उनके पुणे से आने के बाद 2019 से पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में तैनात किया गया था।

एक अधिकारी ने कहा, मंगलवार शाम जब उनके साथियों ने उनके कमरे के दरवाजे पर ताला लगा देखा, तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। जब अंदर से कोई आवाज नहीं आयी, तब वे खिड़की से घुसे और उन्हें फांसी पर लटका पाया।

उन्होंने तुरंत नगर थाना इंस्पेक्टर नीतिन देशमुख को सूचित किया। एक पुलिस दल घटना स्थल पर गया।

एक अधिकारी ने कहा, उन्हें कमरे में एक पत्र मिला, जो कथित तौर पर कदम द्वारा लिखा गया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि मेरी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है।

पुलिस ने कहा, उनके परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है, जो नासिक में रहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट