देश की खबरें | ओडिशा: कमरे में सांप छोड़ कर पत्नी और दो साल की बेटी की हत्या करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के गंजम जिले में 25 वर्षीय एक युवक को कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो साल की बेटी के कमरे में जहरीला सांप छोड़ कर उनकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बेहरामपुर (ओडिशा), 24 नवंबर ओडिशा के गंजम जिले में 25 वर्षीय एक युवक को कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो साल की बेटी के कमरे में जहरीला सांप छोड़ कर उनकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर कबीसूर्या नगर इलाके के अधेगांव गांव में हुई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान के. गणेश पात्रा के रूप में हुई है। पात्रा का अपनी पत्नी के. बसंती पात्रा (23) के साथ विवाद था। पुलिस ने बताया कि उनकी शादी 2020 में हुई थी और उनकी दो साल की बेटी थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर एक सपेरे से सांप खरीदा था और उसे यह कहकर गुमराह किया कि वह सांप का इस्तेमाल धार्मिक उद्देश्यों के लिए करेगा।

अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने छह अक्टूबर को वह एक प्लास्टिक के जार में कोबरा सांप लेकर आया और उसे उस कमरे में छोड़ दिया, जहां उसकी पत्नी और बेटी सोती थीं।

उन्होंने बताया कि अगली सुबह दोनों सांप काटने से मृत पाए गए, जबकि आरोपी पात्रा दूसरे कमरे में सोया था।

गंजम जिले के पुलिस अधीक्षक जगमोहन मीणा ने कहा कि पुलिस ने शुरू में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था लेकिन युवक के ससुर द्वारा उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी से पूछताछ की गई।

पुलिस अधीक्षक ने कहा,‘‘घटना के एक महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि उसके खिलाफ सबूत इकट्ठा करने में कुछ देरी हुई। पूछताछ के दौरान, शुरूआत में उसने आरोपों से इनकार किया और कहा कि सांप अपने आप कमरे में घुस गया होगा। हालांकि उसने जुर्म कबूल कर लिया है। जांच जारी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट