देश की खबरें | ओडिशा: जंगली हाथी ने दो बहनों को सोते में कुचलकर मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में रविवार को एक जंगली हाथी ने एक घर पर हमला कर दो बहनों को कुचलकर मार डाला।

राउरकेला, 15 दिसंबर ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में रविवार को एक जंगली हाथी ने एक घर पर हमला कर दो बहनों को कुचलकर मार डाला।

अधिकारियों ने बताया कि घटना बोनाई वन प्रभाग के तमाडा रेंज के कांटापल्ली गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सामिया मुंडा (12) और उसकी बहन चांदनी मुंडा (3) के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि बच्चियां सो रही थीं तभी हाथी ने उनके कच्चे घर पर हमला करके उसका एक हिस्सा गिरा दिया। उन्होंने कहा कि जब घर के लोगों ने हाथी को देखा तो वे अपनी जान बचाने के लिए बाहर भाग गए जबकि सो रही लड़कियां वहीं रह गईं।

अधिकारियों ने बताया कि हाथी ने लड़कियों को कुचलकर मार डाला।

प्रभागीय वन अधिकारी ललित पात्रा ने कहा, "हम हाथी पर कड़ी नजर रख रहे हैं क्योंकि वह इलाके में घूम रहा है। यह अकेला हाथी है, जो शायद अपने झुंड से अलग हो गया है।"

उन्होंने कहा कि हाथी पर रेडियो कॉलर लगा हुआ है, लेकिन उसका पता नहीं लगाया जा सका, क्योंकि उसमें लगे जीएसएम सिम कार्ड के सेवा प्रदाता के पास इलाके में नेटवर्क नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार मृतक के परिजनों को मुआवजा देगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट