देश की खबरें | ओडिशा: मालगाड़ी के बेपटरी होने से दो लोगों की मौत, कई अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के जाजपुर जिले के कोरेई रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक मालगाड़ी के बेपटरी होने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जाजपुर (ओडिशा), 21 नवंबर ओडिशा के जाजपुर जिले के कोरेई रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक मालगाड़ी के बेपटरी होने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीओआर) के अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुबह करीब पौने सात बजे हुआ, जब कुछ लोग प्लेटफॉर्म पर यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि डांगोवापोसी से छत्रपुर जा रही मालगाड़ी बेपटरी हो गई और उसके आठ डिब्बे प्लेटफॉर्म तथा प्रतीक्षालय से टकरा गए। इससे वहां मौजूद कुछ लोग इसकी चपेट में आ गए।

उन्होंने बताया कि जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में स्टेशन परिसर को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी के बेपटरी होने की उचित वजह अभी पता नहीं चल पाई है। हादसे के कारण दोनों लाइन अवरुद्ध हो गईं और इससे ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुईं। ईसीओआर ने एक दुर्घटना राहत ट्रेन और एक चिकित्सकीय दल मौके पर भेजा है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट कर हादसे में लोगों के हताहत होने पर दुख व्यक्त किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड