देश की खबरें | ओडिशा : दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, 10 से अधिक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 23 जून ओडिशा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार रात सुंदरगढ़ जिले के भस्मा के निकट एक मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर हो गई जिसमें दोपहिया वाहन पर सवार दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान शुभम बारिक और त्रिलोचन सेठ के रूप में हुई है जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल विकास नाइक को राउरकेला राजकीय अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों भेड़ाबहाल के रहने वाले थे।

अधिकारी ने बताया कि हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने रात में सड़क जाम कर दी और सुबह अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीण सड़क पर से हटे।

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह भद्रक के पास एक निजी बस के सड़क के डिवाइडर से टकरा जाने से करीब 10 लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस बालासोर जिले के अभाना से भुवनेश्वर जा रही थी।

उनके मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब एक कार अचानक बस के सामने आ गई। टक्कर से बचने के प्रयास में बस चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन डिवाइडर से टकरा गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए भद्रक जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट