देश की खबरें | ओडिशा: मां-बेटे की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा पुलिस ने गंजम जिले में अपनी एक रिश्तेदार और उसके सात वर्षीय बेटे की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बेरहामपुर (ओडिशा), 27 फरवरी ओडिशा पुलिस ने गंजम जिले में अपनी एक रिश्तेदार और उसके सात वर्षीय बेटे की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने 19 फरवरी को डी नीलाबेनी (28) और उनके बेटे डी रुशी के शव चुडियालंजी गांव में उनके आवास से बरामद किए थे और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

बेरहामपुर के पुलिस अधीक्षक सरवना विवेक एम ने कहा कि जब मां-बेटे की हत्या की गई थी तब महिला का पति घर पर नहीं था क्योंकि वह दुबई में था।

उन्होंने कहा, "महिला और उसके बेटे की गला दबाकर हत्या की गई। आरोपियों को सोमवार को बेरहामपुर से गिरफ्तार किया गया।"

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एक महिला सहित आरोपियों ने नीलाबेनी और रूशी की हत्या कर दी क्योंकि मृतक महिला को उनके अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नीलाबेनी ने उन्हें आरोपी महिला के पति के सामने उनके रिश्ते का खुलासा करने की चेतावनी दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\