देश की खबरें | ओडिशा : पोंजी कंपनी के प्रबंधक को तीन साल की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में एक पोंजी कंपनी के शाखा प्रबंधक को धोखाधड़ी के एक मामले में दोषी ठहराते हुए यहां की एक अदालत ने तीन साल जेल की सजा सुनाई है।

बालासोर (ओडिशा), 28 जुलाई ओडिशा में एक पोंजी कंपनी के शाखा प्रबंधक को धोखाधड़ी के एक मामले में दोषी ठहराते हुए यहां की एक अदालत ने तीन साल जेल की सजा सुनाई है।

विशेष न्यायाधीश बिस्वजीत दास ने ‘रियल विजन इंटरनेशनल लिमिटेड’ के शाखा प्रबंधक रोहित साहू पर 62,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

साहू को इनामी चिट एवं धन परिचालन योजना (पाबंदी) अधिनियम के अलावा भारतीय दंड संहिता की धाराओं 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 120 बी (आपराधिक साजिश) और 34 (साझा मंशा से किया गया कृत्य) के तहत दोषी ठहराया गया।

निवेशकों की शिकायत पर साहू के खिलाफ बारीपदा थाने में मई, 2013 में मामला दर्ज किया गया था। निवेशकों ने साहू पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था।

निवेशकों ने आरोप लगाया कि उसकी कंपनी ने उन्हें आकर्षक ब्याज देने का वादा कर उनके धन की हेराफेरी की।

अदालत ने 13 गवाहों के बयान पर गौर करने के बाद साहू को दोषी करार दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू