देश की खबरें | ओडिशाः चक्रवात के बाद सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य पर्यटकों के लिए खुला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य (एसटीआर) को पर्यटकों के लिए मंगलवार को खोल दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में आए चक्रवात ‘दाना’ के कारण एसटीआर को कुछ दिन के लिए बंद कर दिया गया था।

बारीपदा, 29 अक्टूबर ओडिशा के सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य (एसटीआर) को पर्यटकों के लिए मंगलवार को खोल दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में आए चक्रवात ‘दाना’ के कारण एसटीआर को कुछ दिन के लिए बंद कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि चक्रवात के कारण 23 अक्टूबर से एसटीआर सहित सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान आगंतुकों के लिए बंद था।

एक अधिसूचना में बताया गया, “सभी आगंतुकों व पर्यटकों को सूचित किया जाता है कि एसटीआर को 29 अक्टूबर से खोला जाएगा। हालांकि, प्रवेश केवल जशीपुर (कालिकाप्रशाद) गेट के माध्यम से ही होगा। अभी तक किसी भी आगंतुक/पर्यटक को पिथाबाटा गेट से प्रवेश की अनुमति नहीं गई है। पिथाबाटा गेट से प्रवेश की सही तारीख आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचित की जाएगी।”

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चक्रवात और बारिश के कारण पिथाबाटा की ओर जाने वाली सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं।

उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद उस ओर का गेट खोल दिया जाएगा।

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ ने 25 अक्टूबर की सुबह ओडिशा में दस्तक दी, जिसकी वजह से राज्य में भारी बारिश भी हुई। यह बाघ अभयारण्य 2,750 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां और 96 प्रकार के ‘आर्किड’ हैं।

अभयारण्य में 42 प्रकार के स्तनधारी, 242 प्रकार के पक्षी और 30 प्रकार के सरीसृप भी रहते हैं।

इस अभयारण्य में दुर्लभ बाघों के अलावा, रॉयल बंगाल टाइगर, तेंदुए, एशियाई हाथी, सांभर, हिरण, गौर, जंगली सूअर, चार सींग वाले मृग और विशाल गिलहरी भी पाई जाती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\