देश की खबरें | ओडिशा: छापेमारी के बाद अज्ञात संपत्ति का खुलासा होने पर परिवहन विभाग का वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने तीन बहुमंजिला इमारतें, तीन फ्लैट, 11 प्लॉट और एक फार्महाउस जैसी बड़ी संख्या में संपत्ति अर्जित करने के आरोप में परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

भुवनेश्वर, सात मार्च ओडिशा में सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने तीन बहुमंजिला इमारतें, तीन फ्लैट, 11 प्लॉट और एक फार्महाउस जैसी बड़ी संख्या में संपत्ति अर्जित करने के आरोप में परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

सतर्कता अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को खुर्दा, नयागढ़, पुरी और कटक जिलों में नौ स्थानों पर प्रदीप कुमार मोहंती की संपत्ति और कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की।

एक अधिकारी ने बताया कि छापेमारी शुक्रवार को सुबह तक जारी रही, जिसके बाद मोहंती को गिरफ्तार कर लिया गया। वर्ष 1990 में कनिष्ठ मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) के रूप में करियर की शुरुआत करने वाले मोहंती अब राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) के कार्यालय में संयुक्त आयुक्त (सड़क सुरक्षा) के रूप में कार्यरत हैं।

अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने भुवनेश्वर, पुरी और खुर्दा में तीन बहुमंजिला इमारतें, पुरी में दो ‘बेनामी’ फ्लैट, नयागढ़ में 14.78 एकड़ में फैला एक फार्महाउस, भुवनेश्वर, खुर्दा, राणापुर और नयागढ़ में 11 महंगे प्लॉट और 11 एकड़ से अधिक की कृषि भूमि का पता लगाया।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा 2.1 किलोग्राम वजनी सोने के बिस्कुट और आभूषण, भुवनेश्वर में आलीशान फ्लैट खरीदने के लिए चुकाए गए एक करोड़ रुपये, 17 लाख रुपये की बैंक जमा राशि, चार पहिया दो वाहन और 17.55 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए।

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने मोहंती के खिलाफ भुवनेश्वर के सतर्कता पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है।

सतर्कता अधिकारी ने बताया कि मोहंती इतनी बड़ी संपत्ति अर्जित करने के स्रोत के बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए, इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी