देश की खबरें | ओडिशा : 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल फिर से खुले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में तीन महीने से भी अधिक समय के बाद सोमवार को 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल फिर से खुल गए। राज्य सरकार ने स्कूलों में सख्ती से कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए स्कूलों में आयोजित होने वाली कक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था।

भुवनेश्वर, 26 जुलाई ओडिशा में तीन महीने से भी अधिक समय के बाद सोमवार को 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल फिर से खुल गए। राज्य सरकार ने स्कूलों में सख्ती से कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए स्कूलों में आयोजित होने वाली कक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था।

एक अधिकारी ने बताया कि स्कूलों को फिर से खोलने से पहले कक्षाओं और अन्य स्थानों को सैनीटाइज किया गया। इसके अलावा यह सुनिश्चित किया गया कि शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक दी गई हों।

स्कूल हालांकि खुल गए हैं, लेकिन विद्यार्थियों के लिए कक्षाओं में आना अनिवार्य नहीं किया गया है। विद्यार्थी अपने अभिभावकों से अनुमति लेने के बाद ही स्कूल आ सकते हैं।

सरकार ने उन विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने को कहा है, जो किसी कारणवश स्कूल नहीं आ सकते। राज्य के शिक्षा विभाग की ओर से जारी की गयी मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए सुबह साढ़े 10 बजे से अपराह्न एक बजकर 30 मिनट तक स्कूलों में कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

ओडिशा सरकार नौवीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को क्रमश: 16 अगस्त तथा 15 सितंबर से फिर से खोलने की योजना बना रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Streaming: मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

LSG vs DC T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें