देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 1,993 नए मामले आए, 63 और मौतें हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या लगभग तीन महीनों में पहली बार 2,000 के आंकड़े से नीचे आई है, जबकि 63 और मौतों के कारण राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 4,662 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 12 जुलाई ओडिशा में कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या लगभग तीन महीनों में पहली बार 2,000 के आंकड़े से नीचे आई है, जबकि 63 और मौतों के कारण राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 4,662 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य के सभी 30 जिलों से कोरोना वायरस के 1,993 नए मामले आने के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 9,41,745 हो गए।

अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में अब 24,567 मरीजों का इलाज चल रहा है और 2,824 और मरीजों के ठीक होने के साथ ही कुल 9,12,463 मरीज अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं।

राज्य के खुर्दा जिले में सबसे अधिक 322 नए मामले सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 1.46 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गई है। पिछले 24 घंटों में 72,754 जांच हुई हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला है कि ओडिशा में संक्रमण दर 6.43 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल