देश की खबरें | ओडिशा: बेहतर मोबाइल नेटवर्क की तलाश में निकली लड़की से बलात्कार, आरोपी को 10 साल की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के कंधमाल जिले में एक किशोरी के साथ उस समय बलात्कार किया गया जब वह बेहतर मोबाइल नेटवर्क की तलाश के लिए घर से बाहर निकली थी और एक सुनसान जगह पर पहुंच गई थी।

फुलबनी, 11 मार्च ओडिशा के कंधमाल जिले में एक किशोरी के साथ उस समय बलात्कार किया गया जब वह बेहतर मोबाइल नेटवर्क की तलाश के लिए घर से बाहर निकली थी और एक सुनसान जगह पर पहुंच गई थी।

यह घटना अप्रैल 2016 में हुई थी और उस दौरान लड़की 13 साल की थी।

अदालत ने इस घटना के नौ वर्ष बाद दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

फुलबनी में विशेष पॉक्सो न्यायाधीश राजेश कुमार दास की अदालत ने दोषी पर 11,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषी की उम्र अब 29 वर्ष है।

अदालत द्वारा मंगलवार को दिए गए आदेश में कहा गया कि यदि वह जुर्माना नहीं भर पाया तो उसे पांच महीने और जेल में सजा काटनी पड़ेगी।

विशेष सरकारी अभियोजक असीम प्रहराज ने बताया कि 11 गवाहों की गवाही सुनने के बाद यह फैसला सुनाया गया।

अदालत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) को पीड़िता को मुआवजे के रूप में सात लाख रुपये देने का निर्देश दिया है।

पीड़िता चेन्नई में रहने वाली अपनी बहन से बात करने की कोशिश कर रही थी और बेहतर नेटवर्क की तलाश में वह दरिंगबाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने गांव के पास एक सुनसान जगह पर पहुंच गई। पीड़िता को अकेला देख उक्त व्यक्ति उसे एक झाड़ी के पीछे खींच ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड