देश की खबरें | ओडिशा: राष्ट्रपति मुर्मू ने नयागढ़ में श्री नीलमाधव मंदिर में पूजा-अर्चना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के नयागढ़ जिले में श्री नीलमाधव मंदिर में सोमवार को पूजा-अर्चना की।

भुवनेश्वर, 24 मार्च राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के नयागढ़ जिले में श्री नीलमाधव मंदिर में सोमवार को पूजा-अर्चना की।

राष्ट्रपति के साथ ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी मौजूद थे।

श्री नीलमाधव मंदिर महानदी के तट पर कांतिलो में स्थित है।

मंदिर के पुजारी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने आरती की। वह प्रसिद्ध भगवान विष्णु मंदिर में पूजा-अर्चना कर के प्रसन्न थीं।’’

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में पहली बार किसी राष्ट्रपति ने इस मंदिर में पूजा-अर्चना की है।

श्री नीलमाधव मंदिर दो पहाड़ियों के पास स्थित है और घने जंगलों से घिरा हुआ है। प्राचीन काल में सबर जनजाति श्री नीलमाधव की पूजा करती थी।

श्री जगन्नाथ संस्कृति के शोधकर्ता भास्कर मिश्रा के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि भगवान जगन्नाथ की मूर्ति के निर्माण और पुरी मंदिर में स्थापित होने से पहले भगवान विष्णु को मूल रूप से श्री नीलमाधव के रूप में पूजा जाता था।

इससे पहले, बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया था।

मुर्मू इसके बाद सबर राजा बिस्वबासु के गांव कालियापल्ली गईं, जहां उन्होंने उनकी (सबर राजा बिस्वबासु) प्रतिमा का अनावरण किया। वह कालियापल्ली में भारतीय विश्वबासु सबर समाज के स्थापना दिवस समारोह में भी शामिल हो सकती हैं।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम के अनुसार, वह भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर वापस आएंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार सुबह 9:20 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू