देश की खबरें | ओडिशा : पेड़ से टकराने के बाद यात्री वैन पलटी, 12 पर्यटक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के पुरी जिले में कोणार्क के पास शुक्रवार को एक वैन पेड़ से टकराकर पलट गई, जिससे कम से कम 12 पर्यटक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 22 दिसंबर ओडिशा के पुरी जिले में कोणार्क के पास शुक्रवार को एक वैन पेड़ से टकराकर पलट गई, जिससे कम से कम 12 पर्यटक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि भद्रक जिले के तिहिडी इलाके से 20 से अधिक पर्यटकों के लेकर वैन कोणार्क जा रही थी। शुक्रवार को तड़के वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर पलट गया।

कोर्णाक में विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर स्थित है।

पुलिस को संदेह है कि दुर्घटना घने कोहरे की वजह से हुई।

उसने बताया कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बचाया और उन्हें गोप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।

पुलिस ने कहा कि गंभीर रूप से घायल हुए चार पर्यटकों को भुवनेश्वर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है।

उसने बताया कि घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। कोणार्क पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड