देश की खबरें | ओडिशा: जाजपुर में काले पत्थर की 26 खदानों में परिचालन बंद करने का निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के जाजपुर जिले में काले पत्थर की 26 खदानों के पट्टाधारकों को सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में परिचालन बंद करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जाजपुर (ओडिशा), 19 नवंबर ओडिशा के जाजपुर जिले में काले पत्थर की 26 खदानों के पट्टाधारकों को सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में परिचालन बंद करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये खदान बाजाबती, रहदपुर, डंकरी, बारामणा और धर्मशाला में ‘बिछखंदी हिल्स’ में स्थित हैं।

उन्होंने बताया कि जाजपुर सर्किल के खदान उपनिदेशक जय प्रकाश नायक ने खदान सुरक्षा महानिदेशालय द्वारा की गई जांच में उल्लंघन पाए जाने के बाद खदानों से परिचालन निलंबित करने को कहा।

अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा में चूक और नियमों का पालन नहीं करने की शिकायतें आने के बाद सितंबर में इन खदानों की जांच की गई थी।

नायक ने कहा कि जांच के दौरान गंभीर उल्लंघन का पता चला।

उन्होंने कहा, ‘‘जांच रिपोर्ट के आधार पर काले पत्थर की 26 खदानों के पट्टाधारकों को खनन तथा इससे संबद्ध गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया गया है।’’

नायक ने कहा कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन को तत्काल कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट