देश की खबरें | ओडिशा : भद्रक में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के भद्रक जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर झगड़े के बाद अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

भद्रक, 27 जुलाई ओडिशा के भद्रक जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर झगड़े के बाद अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना शनिवार रात कसिया समुद्री थाना क्षेत्र के पारापोखरी गांव में हुई। उसने बताया कि गुरुबाड़ी जेना का शव रविवार सुबह मिला, जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार, जेना का पति गोपीनाथ फरार है और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

पड़ोसियों ने बताया कि गुरुबाड़ी, गोपीनाथ की दूसरी पत्नी थी और दोनों अक्सर वित्तीय मामलों को लेकर झगड़ते रहते थे।

दंपति की बेटी ने बताया, ‘‘मेरे पिता पैसों को लेकर मेरी मां से लगातार झगड़ा करते थे। कुछ दिन पहले तो उन्होंने उनका गला घोंटने की भी कोशिश की थी, लेकिन मेरे भाई के हस्तक्षेप से वह पीछे हट गए थे। कल रात मेरे पिता ने कुल्हाड़ी से हमला कर मेरी मां की हत्या कर दी।’’

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट