देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 1,196 नए मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में बृहस्पतिवार को 169 बच्चों सहित 1,196 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसी के साथ राज्य में अब तक कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या 13,03,191 हो चुकी है।

भुवनेश्वर, 21 जुलाई ओडिशा में बृहस्पतिवार को 169 बच्चों सहित 1,196 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसी के साथ राज्य में अब तक कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या 13,03,191 हो चुकी है।

स्वास्थ्य बुलेटिन में उक्त जानकारी दी गई। राज्य में बृहस्पतिवार को आए मामलों की संख्या बुधवार के मुकाबले 74 अधिक है।

बुलेटिन के मुताबिक 12 फरवरी के बाद बृहस्पतिवार को कोविड-19 के सबसे अधिक मामले राज्य में आए हैं। 12 फरवरी को ओडिशा में 1,539 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

बुलेटिन में कहा गया कि गत 24 घंटों के दौरान 23,078 नमूनों की जांच की गई जिनमें 5.18 प्रतिशत नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

खुर्दा जिला, जिसमें राजधानी भुवनेश्वर अवस्थित है, वहां पर सबसे अधिक 312 नए संक्रमण के मामले आए। इसके अलावा सुंदरगढ़ में 174 लोगों और कटक में 109 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

ओडिशा में इस समय उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,093 है, जिनमें से 2,218 मरीज अकेले खुर्दा जिले के हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, गत 24 घंटे के दौरान संक्रमण से किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है और महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 9,130 पर स्थिर है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक 12,86,915 मरीज महामारी को मात दे चुके हैं, जिनमें से 804 मरीज गत 24 घंटे के दौरान संक्रमण मुक्त हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Dream11 Prediction: निशिन में आज पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

Pakistan Women vs Bangladesh Women T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Match Winner Prediction: ब्रॉन्ज मेडल मैच में बांग्लादेश को हराकर पदक पर कब्जा जमा पाएगी पाकिस्तान महिला टीम? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट