देश की खबरें | ओडिशा सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के कई अधिकारियों का तबादला किया है।

भुवनेश्वर, आठ अक्टूबर ओडिशा सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के कई अधिकारियों का तबादला किया है।

शनिवार को जारी एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार, बिष्णुपद सेठी को सामाजिक सुरक्षा और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के प्रधान सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

आदेश के मुताबिक, भास्कर ज्योति शर्मा को कटक के भूमि अभिलेख और निपटान आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।

सरकार ने बी परमेश्वरन को आयुक्त (चकबंदी) नियुक्त किया है, जबकि पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवा के निदेशक रामाशीष हाजरा का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई), ओडिशा के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार बरकरार रखा गया है।

ज्योति प्रकाश दास को विशेष परियोजना, पंचायती राज और पेयजल विभाग के निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें राजस्व अधिकारी प्रशिक्षण संस्थान (आरओटीआई) के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

अरिंदम डाकुआ पेयजल और स्वच्छता के नए निदेशक हैं, जबकि इंद्रमणि त्रिपाठी को अनुसूचित जनजाति का निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्हें एसटी और एससी विकास विभाग का अतिरिक्त सचिव का और एससी व एसटी अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान (एससीएसटीआरटीआई) के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू