देश की खबरें | ओडिशा सरकार ने मौसम संबंधी जानकारी की बेहतर उपलब्धता के लिए स्काईमेट के साथ किया समझौता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार ने मौसम संबंधी जानकारी की सुलभता बढ़ाने के उद्देश्य से एक परियोजना के कार्यान्वयन के लिए ‘स्काईमेट वेदर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, चार जुलाई ओडिशा सरकार ने मौसम संबंधी जानकारी की सुलभता बढ़ाने के उद्देश्य से एक परियोजना के कार्यान्वयन के लिए ‘स्काईमेट वेदर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार के कृषि एवं किसान सशक्तीकरण विभाग ने मौसम सूचना नेटवर्क डेटा प्रणाली (विंड्स) परियोजना के कार्यान्वयन के लिए स्काईमेट के साथ बृहस्पतिवार को एक समझौता किया।

उपमुख्यमंत्री और कृषि विभाग के प्रभारी के वी सिंह देव ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य मौसम संबंधी जानकारी की सुलभता तथा कृषि, बीमा और आपदा प्रबंधन क्षेत्रों में जोखिम प्रबंधन को बढ़ाना है।

सिंह देव ने कहा कि समझौते के तहत, समय पर और सटीक मौसम संबंधी जानकारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में रणनीतिक स्थानों पर स्वचालित मौसम स्टेशन (एडब्ल्यूएस) और स्वचालित वर्षामापी (एआरजी) स्थापित किए जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "बेहतर फसल योजना, जोखिम आकलन और उपज संबंधी भविष्यवाणी के लिए मौसम का सटीक डेटा उपलब्ध होने से किसानों की दक्षता बढ़ेगी।"

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के कार्यान्वयन को मजबूत करने के उद्देश्य से विंड्स परियोजना शुरू की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान