देश की खबरें | ओडिशा सरकार ने सनत मोहंती को खुर्दा का जिलाधिकारी नियुक्त किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार ने एक मामूली फेरबदल में सोमवार को सनत कुमार मोहंती को खुर्दा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया।
भुवनेश्वर, तीन अगस्त ओडिशा सरकार ने एक मामूली फेरबदल में सोमवार को सनत कुमार मोहंती को खुर्दा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया।
सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गयी है।
खुर्दा जिले में अब तक कोरोना वायरस के 4,914 मामले आ चुके हैं और 29 लोगों की मौत हो चुकी है। भुवनेश्वर भी खुर्दा जिला में ही आता है।
मोहंती अभी तक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विकास व अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अतिरिक्त सचिव थे। वह सीतांशु कुमार राउत का स्थान लेंगे।
अधिसूचना के अनुसार राउत को स्थानांतरित कर गंजाम जिले के बेरहामपुर में अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा आईएएस अधिकारियों कीर्ति वासन वी, जे सोनल, शुभांकर महापात्रा और सूर्यवंशी मयूर विकास का भी स्थानांतरण किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)