देश की खबरें | ओडिशा : भुवनेश्वर के पास कुआखाई नदी में चार छात्र डूबे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा की राजधानी में एक निजी प्रबंधन संस्थान के चार छात्र शहर के बाहरी इलाके में कुआखाई नदी में डूब गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 12 जुलाई ओडिशा की राजधानी में एक निजी प्रबंधन संस्थान के चार छात्र शहर के बाहरी इलाके में कुआखाई नदी में डूब गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार की है जब आठ छात्रों का एक समूह भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में ढाबालहार गांव के पास नदी में नहाने गया था।

पुलिस ने बताया कि दो छात्रों के शव मंगलवार को बरामद किए गए, वहीं दो अन्य लापता युवकों के शव बुधवार को बरामद हुए।

मृतकों की पहचान जमशेदपुर के आर्यन मिश्रा, कटक के कुमार अविनाश, बालासोर के रोहित परीदा और बालिकुडा के प्रतीक धलसामंता के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि शहर के एक निजी प्रबंधन कॉलेज में पढ़ने वाले आठ दोस्त नहाने के लिए नदी पर गए थे, तभी उनमें से चार फिसल कर गहरे पानी में चले गए और तेज धारा में बह गए।

अग्निशमन सेवा दल के कर्मियों ने स्कूबा गोताखोरों के साथ मिलकर मंगलवार को तलाशी अभियान चलाया। रात में अभियान रोक दिया गया और बुधवार को सुबह फिर से शुरू किया गया।

बालियंता पुलिस थाने के निरीक्षक जुबराज स्वैन ने बताया, ''सभी युवक दोपहर करीब दो बजे नदी में नहाने आए थे। पुलिस को घटना की सूचना शाम को करीब पांच बजे मिली। पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से लापता छात्रों के शव निकाले।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज