देश की खबरें | ओडिशा के वन अधिकारी आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सतर्कता विभाग ने मंगलवार को एक वन अधिकारी को कथित तौर पर 115 भूखंडों सहित आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 22 जुलाई ओडिशा सतर्कता विभाग ने मंगलवार को एक वन अधिकारी को कथित तौर पर 115 भूखंडों सहित आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पिछले दो दिनों में वन अधिकारी से जुड़े सात परिसरों पर की गई छापेमारी के दौरान राज्य सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के अधिकारियों ने अधिकारी के नाम पर और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर 115 भूखंड पाए।

सतर्कता विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘गिरफ्तार नित्यानंद नायक केंदु लीफ डिवीजन, क्योंझर के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) हैं। उन्हें आज सतर्कता विभाग, क्योंझर के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा।’’

अधिकारियों ने बताया कि आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में रविवार और सोमवार को डीएफओ के कार्यालय और संपत्तियों पर एक साथ छापे मारे गए।

उन्होंने बताया कि क्योंझर के विशेष सतर्कता न्यायाधीश द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर तीन पुलिस उपाधीक्षकों, 10 निरीक्षकों और अन्य सहायक कर्मचारियों ने अंगुल, क्योंझर और नयागढ़ जिलों में सात स्थानों पर छापे मारे।

तलाशी अभियान के दौरान, सतर्कता अधिकारियों को डीएफओ, ओडिशा वन सेवा (ओएफएस) के एक अधिकारी और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर 115 भूखंड मिले।

भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘115 भूखंडों में से 53 वन अधिकारी के नाम पर, 42 उनकी पत्नी के नाम पर, 16 उनके दो बेटों के नाम पर और चार उनकी बेटी के नाम पर दर्ज हैं।’’

उन्होंने बताया कि इसके अलावा विभाग को अंगुल जिले में एक बहुमंजिला इमारत और एक फार्महाउस का भी पता चला है।

छापेमारी के दौरान सतर्कता अधिकारियों ने 200 ग्राम सोना, 10.25 लाख रुपये नकद, 50.38 लाख रुपये से अधिक की बैंक जमा राशि और दो चार पहिया वाहन भी बरामद किए।

एक सतर्कता अधिकारी ने बताया, ‘‘ओडिशा सतर्कता विभाग द्वारा अब तक किसी सरकारी कर्मचारी और उसके परिवार के नाम पर प्राप्त भूखंडों की यह सबसे बड़ी संख्या है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड